Jaunpur:  अभिलेखों में हेराफेरी करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 12:35 AM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत अधिकारी को अभिलेखों में हेराफेरी करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में विकासखंड रामनगर के बहरी ग्राम पंचायत के कुटुंब रजिस्टर व मृत्यु प्रमाण पत्र की हेराफेरी में संलिप्त पाए जाने से ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णुप्रिया सिंह द्वारा कुटुंब रजिस्टर की हेरा फेरी तथा रजिस्टर बदलने में संलिप्तता पाई गयी।       

हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराई गई जिसमें ग्राम पंचायत बहरी बैजनाथ दुबे का मृत्यु प्रमाण पत्र दिनांक 10 अगस्त 1999 ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा जारी किया गया था। वहीं पर बैजनाथ दूबे ग्राम बहरी का मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णुप्रिया द्वारा 20 नवम्बर 1999 डेट बनाकर दिया गया जांच कराने पर पता चला कि विष्णुप्रिया द्वारा जारी किया गया कुटुम्ब रजिस्टर व मृत्यु प्रमाण पत्र गलत पाया गया तथा पुराना रजिस्टर गायब है, जो रजिस्टर नया बनाया गया है उस पर किसी सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं है, इसी कारण हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायत अधिकारी विष्णु प्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static