जावेद हबीब सैलून की फ्रेंचाइजी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 12:43 PM (IST)

चित्रकूट: मशहूर सैलून संचालक जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी उस समय हुई जब संचालिका सैलून पर काफी समय था नहीं पहुंची। मृतिका जागृति की सहयोगी दीक्षा ने पहले उन्हें फोन किया तो उनका फोन बंद बता रहा था उसके बाद उसने कमरे पर जाकर देखा वह कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतिका की सहयोगी दीक्षा से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अभी 7 अप्रैल को ही मैंने ज्वाइन किया है जिससे उनसे उतना खुलकर कोई बात नहीं होती थी पर हो सकता है उनको को दबाव रहा हो फिर ये कदम उन्होंने उठाया होगा।
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के सिविल लाइन क्षेत्र का है। जहां पर जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी जागृति सिंह जिला मुख्यालय कर्वी में किराए का मकान लेकर अकेले ही रहती थी। उनकी सहयोगी ने बताया सुबह वह ठीक तथा उसके बाद मैं सैलून पर चली गई। बाद में काफी देर तक जब वह सैलून पर नहीं पहुंची। फिर उसने सम्पर्क करने की कोशिश की। फोन बाद बंद बता रहा था। उन्होंने बताया कि किसी अनहोनी की आशंका होने पर वह कमरे पहुंच गई। बाहर से आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर देखा। वह फंदे से लटकी हुई पड़ी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस उनके मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की