कानपुर: दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, अवैध संबंध में बना था बाधक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 03:38 PM (IST)

कानपुर, ( अंबरीश त्रिपाठी ): उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ गौरव की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या कांड के महज पांच घंटे बाद ही हत्या कांड का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को मुदित को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर पूर्वी डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की महिला का आरोपी से अवैध संबंध थे। जिसकी भनक मृतक हो गई थी। आरोपी को शक था कि कहीं उसका दोस्त उसकी हत्या न कर दे। जिससे पहले उसने उसकी हत्या की योजना बना कर उसे अपने घर बुलाया दोनो ने एक साथ शराब पी उसके उसके बाद  जब डॉ गौरव नशे में आ तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शव को कार में रखकर सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस को पत्नी और मृतक के दोस्त पर था शक
दरअसल, उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी निवासी डॉ गौरव 13 मार्च को कानपुर के नौबस्ता ससुराल आए थे। वहां से अहिरवां में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी दोस्त के घर चले गए। वहां से जुने बस के द्वारा उन्नाव जाना था। मगर जब वह 14 तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी प्रियंका द्वारा चकेरी थाने में एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मृतक के नाना डॉ गंगा बख्श सिंह उन्नाव में कई बार विधायक और राज्यमंत्री भी रहे है। पुलिस ने जांच के दौरान प्रियंका व मुदित से पूछताछ शुरू की। शक के आधार पर पुलिस ने थोड़ी कड़ाई से पूछताछ की तो मुदित टूट गया और पूरा घटना कबूल लिया। मुदित ने बताया कि पहले अहिरवां अपने आवास ले गया। वहां पर दोनों ने शराब पी। उसके बाद चकेरी पहुंचने के बाद दोनों ने फिर से शराब पी। जब मृतक गौरव पूरी तरह से नशे में हो गया तब मुदित ने गला दबाकर  हत्या कर दी और लाश को ​हाईवे के किनारे ​फेंक दिया।

मुदित को हत्या का सता रहा था डर​​
डीसीपी पूर्वी ने बताया है कि मृतक गौरव और मुदित अच्छे दोस्त हैं। मुदित के संबंध मृतक की पत्नी प्रियंका सिंह थे। जिसकी जानकारी गौरव को हो गई थी। मुदित को इस बात का डर था कि गौरव उसको हत्या ना कर दे। जिसके चलते मुदित ने गौरव की हत्या कर दी। वही पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की पत्नी के साथ चकेरी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा। जिससे पुलिस को उस पर शक ना हो सके। फिलहाल पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज देगी।
 

 ​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static