स्पीकर पर गाना बजाने को लेकर कांवड़ियों के साथ मारपीट, समुदाय विशेष के 11 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 02:28 PM (IST)

बदायूं: कांवड़ लेकर जा रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में बदायूं में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार शाम वजीरगंज थाना क्षेत्र के दूगों गांव में उस समय हुई, जब कांवड़िये बरेली से लौट रहे थे, तभी एक समुदाय विशेष के लोगों ने स्पीकर पर गाना बजाए जाने पर ऐतराज किया। इस दौरान कांविड़ियों को कथित तौर पर मारा पीटा गया।

पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ग्राम प्रधान रिहान और पूर्व ग्राम प्रधान बाबू खान शामिल हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static