Deepawali 2022: सूर्य ग्रहण के चलते कल बंद रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, जानें फिर कब होंगे दर्शन..

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 11:45 AM (IST)

वाराणसीः आज देश भर में दीपावली का शुभ त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। इसी सूर्य ग्रहण के चलते बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों को 5 घंटे तक दर्शन नहीं देंगे। साथ ही माता अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन भी साढ़े पांच घंटे तक नहीं होगा और न ही उनका खजाना विरतीत किया जाएगा। जिसके चलते बाबा विश्वनाथ मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
PunjabKesari
बता दें कि कल यानी मंगलवार के दिन शाम को लगने वाला सूर्य ग्रहण कार्तिक कृष्ण अमावस्या  4.29 बजे से शुरू होगा जो 6.26 बजे तक रहेगा। वहीं, ग्रहण के समय आहार करना सर्वथा अनुचित होता है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं, ग्रहण के मोक्ष के बाद शाम 7 बजे  बाबा का मंदिर खुलेगा। साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पूरी ने बताया कि दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक देवी का मंदिर बन्द रहेगा। इसके बाद जब कपाट खुलेंगे तो देवी के दर्शन के साथ लोग उनका खजाना भी प्राप्त कर सकेंगे।
PunjabKesari
शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के 8 घंटे पहले सूतक काल का प्रारंभ हो जाता है। वहीं, सूतक काल में देव विग्रह के स्पर्श की मनाई होती है। इस दौरान भजन, कीर्तन और मंत्र जाप का विशेष फल मिलता है। वहीं, ग्रहण काल के समय काशी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है और पूजा अचर्ना करते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static