Kaushambi: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कैद की सजा, कोर्ट ने 15 हजार का लगाया जुर्माना
punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 08:36 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले की एक अदालत ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सोमवार को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत
अभियोजन पक्ष के अनुसार कौशांबी के मोहब्बतपुर पैंसा थाना क्षेत्र में रामसुहावन उर्फ रामसहाय पर 2013 में गांव की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के उपरांत आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दुष्कर्म का दोषी करार
इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में शुरू हुई। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दुष्कर्म का दोषी करार दिया। अदालत ने उसे आज 10 वर्ष के सश्रम कारावास ओर 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे