प्रियंका के वार पर डिप्टी CM का जवाब- वो ट्विटर वाली नेता, क्या कहती हैं हमें फर्क नहीं पड़ता

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 03:09 PM (IST)

लखनऊः राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर की गई टिप्पणी का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका को 'ट्विटर वाली नेता' बताया। उन्होंने कहा कि वह क्या कहती हैं? हमें फर्क नहीं पड़ता है। लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी सीट से करारी हार मिली। इसके बाद वह चली गईं। कांग्रेस मुद्दाविहीन है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। यूपी की कानून-व्यवस्था दुरुस्त है।

बता दें कि NCRB द्वारा जारी आंकड़ों में आपराधिक वारदातों में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में अव्वल दर्शाया गया है। 2017 में जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में महिला उत्पीड़न के 14 फीसदी मामले अकेले इस राज्य से हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static