किसान महापंचायतः मेरठ में 7 मार्च को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 09:05 AM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश पंचायत चुना व विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच किसान आंदोलन में भी अपनी पृष्ठभूमि बनाने के लिए दल लगे हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मेरठ के कैली में गांव में सात मार्च को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

बता दें कि इसी सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का कैली गांव पहुंचना शुरू हो गया है। इन पदाधिकारियों ने यहां पहुंचकर महापंचायत की तैयारियों को लेकर जायजा लिया व कार्यकर्ताओं को आयोजन से जुड़ीं जिम्मेदारियां सौंपी।

राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी और प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Related News

static