KUMBH 2019: मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 08:49 AM (IST)

प्रयागराज: कुंभ मेले के सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सोमवार शाम 5 बजे तक 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। कुंभ मेले के दूसरे शाही स्नान पर भी नागा साधु-संन्यासियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले मकर संक्रांति को हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए थे।

PunjabKesariहर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोर से ही अखाड़ों के नागा साधु संन्यासियों का शाही स्नान जारी रहा जो अपराह्न 3 बजकर 40 मिनट तक चला। सबसे पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और पंचायती अटल अखाड़ा के साधु संतों ने सुबह सवा 5 बजे संगम घाट पर शाही स्नान किया।

PunjabKesariइसके बाद पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि पंचायती आनंद अखाड़ा के साधु संतों ने शाही स्नान किया। क्रम में तीसरे नंबर पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा, पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के साधु संतों ने सुबह 8 बजे शाही स्नान किया।

PunjabKesariजूना अखाड़ा में नागा साधुओं की संख्या लगभग 8,000-10,000 थी। अग्नि अखाड़ा के बाद किन्नर अखाड़ा का अमृत स्नान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा और श्रद्धालु किन्नर संन्यासियों से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके रथ की ओर भागते नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static