Kushinagar News: बेटी के अपहरण से आक्रोशित मजदूर ने युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 03:34 PM (IST)

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर चौराखास क्षेत्र में ईंट-भट्ठा मजदूर ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए एक की हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायल को अस्पताल भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन के सामने रख डाली ऐसी शर्त, सीधा थाने पहुंच गई दुल्हन, सुनकर पुलिस कर्मी भी...
बता दें कि, इस मामले की जानकारी देते हुए, पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के ग्राम सभा रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार देर रात लड़की भगाने का आरोप लगाकर बरहज थाना क्षेत्र के पचौआ निवासी रामबिहारी ने रामदुलारे (50) से झगड़ा किया और आरोप लगाया कि रामदुलारे के लड़के ने उसकी लड़की को भगाया है। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार
इस दौरान रामबिहारी ने रामदुलारे के सिर पर कुदाल से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने रामदुलारे के लड़के बाबूराम (25) के ऊपर भी कुदाल से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर थाने चली गई। मजदूर के घायल बेटे को फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने कुदाल बरामद कर लिया है।