Kushinagar: मां दुर्गा की प्रतिमा पर पत्थरबाजी, मूर्ति हुई खंडित, गांव में बढ़ा तनाव

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 06:46 PM (IST)

कुशीनगर (अनुराग तिवारी ): शहर के छावनी में प्रतिमा लेकर जा रहे है भिजवा लाल के आयोजकों पर कुछ लोगों ने घरों से पथराव कर दिया। बाघ पर सवार देवी प्रतिमा खंडित हो गई। पथराव में 10 से अधिक युवाओं को हल्की चोटें आई हैं। नाराज युवक देवी प्रतिमा सड़क पर रोक कर प्रदर्शन करने लगे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझ कर मामले को शांत करने में जुटे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। एएसपी, सीओ के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस ने  8 लोगों को चार घरों से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि डीजे पर भजन बजने पर मुस्लिम युवक विवाद कर रहे थे। जिसके बाद तनाव बढ़ा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

ये भी पढ़ें:- तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुआ विवाद, युवक की गला रेतकर कर डाली हत्या
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर लम्भुआ थाना क्षेत्र में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक यह कह कर अपने घर से निकला था कि वह एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static