भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा: पांच लोग मलबे में दबे, तीन की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 12:19 PM (IST)

जौनपुर: जिले में लगातार हो रही बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसके नीचे एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। मलबे में दबे लोगों को से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल  पहुंचा। यहां पर डॉक्टरों  ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा जहां पर दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना 4 बजे भोर की बताई जा रही है।

बता दें कि मामला जिले के सुजानगंज क्षेत्र के सरायखानी गांव की है। जहां पर भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान गिर गया है। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। जिसमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गई है। वहीं उपजिलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static