आखिर कार सामने आ गया Palash-Smriti Mandhana की शादी टूटने का सच! इस एक्टर ने उठाया बड़े राज से पर्दा, बताई 22 नवंबर की रात की पूरी सच्चाई
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 12:59 PM (IST)
UP Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की प्रस्तावित शादी भले ही कभी हो नहीं पाई, लेकिन इसे लेकर उठे सवाल आज भी चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय तक चले इस रिश्ते के अचानक खत्म होने से फैंस हैरान रह गए थे। अब इस पूरे मामले पर अभिनेता नंदीश संधू का बयान सामने आया है, जिसने कई दावों और अफवाहों के बीच एक नई तस्वीर पेश की है।
23 नवंबर 2025 को होनी थी शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में तय थी। दोनों परिवारों की मौजूदगी में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और मेहमान भी मौके पर पहुंच चुके थे। लेकिन ऐन वक्त पर शादी टाल दी गई। उस समय बताया गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और समारोह को स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : बुझ गया फिल्म इंडस्ट्री का चमकता सितारा, दिग्गज एक्टर ने 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दुनियाभर में शोक और मायूसी...
पोस्टपोन नहीं, पूरी तरह टूटी शादी
कुछ समय बाद यह साफ हो गया कि शादी सिर्फ टली नहीं थी, बल्कि दोनों का रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका है। इसके बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए, जिससे ब्रेकअप की अटकलों को और बल मिला।
शादी टूटने के बाद लगे गंभीर आरोप
रिश्ता खत्म होने के बाद कई गंभीर आरोप भी सामने आए। स्मृति मंधाना के दोस्त विधान माने ने पलाश मुच्छल पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। साथ ही यह दावा किया गया कि शादी वाले दिन पलाश किसी अन्य महिला के साथ पकड़े गए थे। यहां तक कहा गया कि इस घटना के बाद भारतीय महिला टीम के कुछ सदस्यों द्वारा पलाश के साथ मारपीट की गई। हालांकि, ये सभी बातें उस समय केवल आरोपों और चर्चाओं तक ही सीमित रहीं।
यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिर सोना-चांदी धड़ाम! अब रह गया सिर्फ इतना दाम, देखें ताजा Rate.....
नंदीश संधू ने किया बड़ा खुलासा
अब अभिनेता नंदीश संधू ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है। नंदीश ने बताया कि वह खुद सांगली में शादी में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन वहां शादी नहीं हुई। उनके अनुसार, उस वक्त जो खबर सामने आई थी, वही सही थी। स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके चलते शादी टालनी पड़ी। नंदीश संधू ने आगे कहा कि बाद में उन्हें यह जानकारी मिली कि दोनों की शादी पूरी तरह टूट चुकी है, जिसका उन्हें बेहद अफसोस हुआ। उन्होंने कहा, “मैंने पिछले पांच-छह सालों में उनके रिश्ते को बहुत करीब से देखा है। वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और वाकई एक बहुत प्यारा कपल थे।”
असली वजह अब भी बनी हुई है राज
नंदीश संधू के बयान से जहां शादी टलने की वजह साफ होती है, वहीं रिश्ता पूरी तरह खत्म होने की असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, दोनों में से किसी ने भी इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।

