विधायक सुरेन्द्र सिंह के फिर बिगड़े बोल, आम आदमी पार्टी की वैश्या से की तुलना

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 11:39 AM (IST)

बलियाः अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहने वाले बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरने वाला बयान दे डाला है, लेकिन इस बार उनकी रडार पर और कोई नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी है। दरअसल विधायक ने अपने एक बयान में आम आदमी पार्टी की तुलना वैश्या से कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी वाराणसी से बलिया के लिए जनचेतना रैली निकाल रही है। उसमें आम आदमी पार्टी के कई नेता भी शामिल हो रहे हैं। जिसके चलते विधायक ने पार्टी के नेता संजय सिंह को भोगी बताया है। इतना ही नहीं रैली से आग बबूला हुए सुरेन्द्र ने दावा किया कि सामाजिक जीवन साधना का होता है ऐसे में कोई भी नेता भ्रष्टाचारी हो उनका देह व्यापार ही पैसा होता है।

विधायक यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई कैरेक्टर नहीं है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली में जनाजा निकलने वाला है। जिसके विधायक घूस लेते हुए गिरफ्तार होते हैं ऐसी पार्टी का कोई चरित्र नहीं होता है। विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कोई वैश्या किसी पतिव्रता को उपदेश देती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता वैश्या के बराबर हैं।

वहीं ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक में मजबूरी में कुछ कीड़े-मकोड़ों को साथ रखना पड़ता है। ओमप्रकाश राजभर की राजनीति परिवार तक ही सीमित है। हमारी पार्टी गठबंधन के धर्म का पालन करती है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static