मेंथा की रोपाई कर रहे किसान परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, एक महिला की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 12:46 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में सुबह से तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश जारी है। वहीं राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गम का माहौल व्याप्त है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक घटना बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला है। जहां पर एक ही परिवार के चार लोगा अपने खेत में मेंथा की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए। जिससे सभी को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाराबंकी जिले में मेंथा की रोपाई कर रहे परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिसमे से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शिवाकांति है। झुलसने वाले में सुमित्रा यादव, मुकुल यादव और अंशिका का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  झुलसे लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static