LIVE: अखिलेश पर योगी का निशाना, बोले- समस्या के दो समाधान होते हैं भाग लो, या भाग लो...नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है 'ये है भाग लो'

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 04:13 PM (IST)

लखनऊ: यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज सदन की कार्यवाही में बजट पर चर्चा होगी तो सत्ता पक्ष से लेकर विपक्षी सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर सदन में सवाल दागेंगे। अब सदन की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को बजट पर चर्चा की जाएगी। बजट से उत्तर प्रदेश के विकास इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तमाम नए प्रावधान किए गए हैं।

 

 

LIVE UPDATES:-

योगी ने कहा कि हमने कोरोना जैसी महामारी से लड़कर राजकोषीय वित्तीय घाटे को नियंत्रित रखा,हमने वैक्सीन जाति पूछकर नहीं दी। कल सदन मे नेता प्रतिपक्ष राष्ट्रकवि दिनकर की कविता तो पढ़ नही पा रहे थे, खन्ना जी की कविता पर बोल रहे थे। कल प्रयागराज की घटना की साज़िशकर्ता की फोटो से टीवी रंगीन था, हाथ मिला रहे थे पूरी कहानी बयां हो रही थी। आप जाति की बात करते हैँ,क्या प्रयागराज मे उमेश पाल की जाति नही थी, सिपाही संदीप निषाद की कोई जाति नही थी क्या, अपने दम पर विधायक बने राजू पाल की कोई जाति नहीं थी क्या।

- योगी ने कहा कि सरकार समस्याओ से मुह मोड़ने वाली नहीं, चुनौती स्वीकार करने वाली होनी चाहिए, जो भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टोलरेन्स की नीति के साथ का। हर समस्या के दो समाधान होते हैं  भाग लो, या भाग लो..नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है - ये है भाग लो है। हम पचीस करोड़ जनता के लिए इस सदन में बैठे हैं। कल नेता प्रतिपक्ष कह रहे थे कि आप दावोस गए होते तो पचास लाख करोड़ का निवेश आ जाता, आखिर मान गये न कि निवेश आया है। 2022 से पहले हमारी पार्टी ने लोक संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमे 130 संकल्प शामिल किए गए। अब आप सब भी संकल्प पत्र घोषित करते हैं।
PunjabKesari
- 2016 मे रियो डी जीनेरियों के ओलम्पिक खिलाड़ियों को आपने एक एक करोड़ देने की घोषणा की थी। खैर छ महीने बाद  सरकार से ही चले गए। बाद में हमारी सरकार ने उन खिलाड़ियों का सम्मान किया, आप सिर्फ घोषणा ही करते हैं, हम संकल्प करते हैं, उन्हे पुरा करते हैं। पिछली सरकारों में कर चोरी होती थी, इसके बहुत सारे नमूने आपको मिलेंगे, कैग की रिपोर्ट जैसी कई रिपोर्ट हैं।
PunjabKesari
- ये लोग कहते थे कि नॉएडा कोई मुख्यमंत्री गया तो लौट्ता नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने भी मान लिया था कि अब नहीं आऊंगा, मैंने कहा था कि मै वापस आऊंगा। इन लोगों ने एकसाइज़ मे हर जिले मे माफिया पैदा कर दिया था। आज उसी एकसाइज़ से 45 हजार करोड़ का प्रॉफिट हुआ है।

- सदन में CM योगी ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट के आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
PunjabKesari
- इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से छ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश मे जनता जनार्दन ने सबका साथ,सबका विश्वास के मुलमंत्र को अंगीकार करके सत्ता परिवर्ततन किया। 2017 से 2022 तक सरकार ने कार्य किया, 2022 मे फिर अवसर मिला ,वित्त मंत्री ने सर्व समावेशी समग्र विकास की अवधारण आत्मनिर्भर बजट पेश किया। पिछले छ वर्ष मे प्रदेश का बजट का आकार दोगुना से ज्यादा बढ़ा, 2023 का बजट 6.90 लाख  करोड़ का है। उन्होंने कहा कि ये उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास,जीडीपी  प्रगति को प्रदर्शित करता है,ये जनविश्वास  की एक यात्रा है। सरकार समस्याओ से मुंह मोड़ने वाली नहीं, चुनौती स्वीकार करने वाली होनी चाहिए, जो भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टोलरेन्स  की नीति के साथ काम करें।

- इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक... निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो...। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।

- सपा महासचिव शिवपाल यादव ने विधानसभा सदन की कार्यवाही में कहा कि 'सरकार ने महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी है। बिजली और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। जब चुनाव आएंगे तो फिर दाम घटा देंगे। प्रयागराज मामले में सपा नेताओं के साथ आरोपियों की फोटो वायरल होने के मामले पर शिवपाल यादव ने कहा कि डिजिटल का जमाना है। कोई अपराध करके हमारे पीछे खड़ा हो जाए तो क्या करेंगे। डिजिटल जमाने में क्या किया जा सकता है।

- बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि 'बीजेपी सरकारों को महंगाई और गरीबों की चिंता नहीं है। रसोई गैस का सिलेंडर के दाम और बढ़ा दिए गए हैं। पिछले बजट में भी जो प्रप्तियां दिखाई गईं वह पूरी नहीं हो पाईं।

- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में कहा कि 'राजनीति का अपराधीकरण करने वाली पार्टी का नाम सपा है। अखिलेश यादव माफियाओं, गुंडों, अपराधियों के सरदार हैं। अभी आगे और भी फोटो आएंगे। यह कह कर बच नहीं सकते सोशल मीडिया का जमाना है। अपराधियों के साथ फोटो खिंचाने से बचना चाहिए। मुख्यमंत्री या मेरे ऊपर कोई मुकदमें तो हम आंदोलनकारी हैं। हम अपराधी नहीं हैं। अपराधियों की तुलना आंदोलनकारियों से न करें।

- व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बुलडोजर कि नहीं बात कानून व्यवस्था की है, इतनी सख्ती के बाद भी अपराध करने की हिम्मत उठाई है। वह जमाना खत्म हो गया योगी आदित्यनाथ की सरकार है। ईमानदारी के साथ काम कर रही है, जो अपराध करेगा उस पर कानून सम्मत कार्रवाई होगी। फोटो मामले की जांच होगी और कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी के लिए कोई अपना पराया नहीं है, जो विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था उस पर काम होना शुरू हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static