लॉकडाउन: पुलिस द्वारा बदसलूकी पर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं ठप

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2020 - 05:09 PM (IST)

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में डॉक्टर के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने से गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टर इरफान का आरोप है कि परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और चालान काटने की धमकी दी। डॉक्टरों के हड़ताल से यहां के इमरजेंसी सेवा के साथ ओपीडी भी बाधित हो गई है। जिसके बाद से यहां ओपीडी में आए मरीज भटकते रहे। अन्य भर्ती मरीजों का भी बुरा हाल है। स्थिति बिगड़ती देख सीओ सिटी के साथ अन्य पुलिसकर्मी चिकित्सकों को मनाने में जुटे हैं। 

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला खैराती खां निवासी डॉक्टर इरफान लोहिया अस्पताल जा रहे थे। जब वह लाल गेट बाजार से गुजर रहे थे तभी सीओ सिटी ने उन्हें रोक लिया और पास दिखाने को कहा। डॉक्टर इरफान ने लोहिया अस्पताल जाकर डॉक्टरों को बताया की सीओ सिटी ने मेरे साथ बदसलूकी की है जबकि मैंने उन्हें अपना परिचय पत्र भी दिखाया। जब अस्पताल से डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने सीओ सिटी से बात की तब मुझे आने दिया गया। इसी बात पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस की बदसलूकी की विरोध में हड़ताल शुरू कर दी।

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ. वीके दुबे आदि डॉक्टरों ने बैठक कर पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बंद होने की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने डॉक्टरों से खेद प्रकट करते हुए हड़ताल खत्म करने को कहा तो डॉक्टर सीओ सिटी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

वार्ता के दौरान डॉक्टर सिटी मजिस्ट्रेट की कथित धमकी से खफा हो गए और उन पर धमकाने का आरोप लगाकर उग्र रूप धारण कर लिया। डॉक्टरों ने लॉक डाउन में चले जाने का आवाहन किया। गुस्साए डॉ. गौरव मिश्रा ने सभी के सामने अपनी वर्दी उतारकर त्यागपत्र तक दे देने की धमकी दी। बाद में एडीएम व एसपी ने भी डाक्टरों को समझाया। एडीएम ने सीओ सिटी की ओर से खेद प्रकट किया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी भी कोई बात नहीं मानी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static