पुलिस से हाथापाई; दबंग ने दारोगा का कॉलर पकड़ा और सिपाही के जड़े थप्पड़, जमकर दी गालियां...फिर बुलाई महिला पुलिस तो किया ये

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 10:25 AM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मईल क्षेत्र में पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को मईल क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर हो रहे विवाद पर पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।        

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के थाना मईल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकरा गोसाई से ये मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस चौकी है। यह पुलिस चौकी पुराने पंचायत भवन परिसर में ही संचालित होती है। गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि इससे सटी हुई जमीन दीनानाथ तिवारी की है। दीनानाथ तिवारी ने पंचायत भवन की बाउंडरी से सटे कुदाल को काटकर वहां गड्ढा कर दिया। इस दौरान दीवार ढह गई। इसके बाद दीनानाथ ईंट उठाकर ले जाने लगा। तभी इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंगों ने पुलिस के साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। 

दारोगा-चौकी इंचार्ज को पीटा 
दीनानाथ तिवारी ने पुलिसवालों के ऊपर ही ईंट उठा ली। आरोपी ने पुलिसवालों का कॉलर भी पकड़ लिया और सिपाही को थप्पड़ जड़ दिए। पूरा परिवार पुलिसवालों पर चढ़ गया और जमकर गालियां भी दी गईं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके परिवार ने इस कदर दबंगई दिखाई की मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाना पड़ गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static