मजदूरों संग नासिक से पैदल लौट रही महिला ने पेड़ के नीचे दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 12:16 PM (IST)

ललितपुरः मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। इस दौरान ललितपुर की रहने वाली गर्भवती महिला नासिक से मजदूरों के साथ लौट रही थी। वहीं बालाबेहट पहुंचने पर महिला ने एक पेड़ के नीचे बेटी को जन्म दिया। इस दौरान साथी महिलाओं ने नॉर्मल डिलीवरी कराने में मदद की। ऐसे में सूचना मिलने पर एएनएम व गांव की महिलाओं ने जच्चा-बच्चा को नजदीकी अस्थायी शेल्टर होम में भर्ती किया। जिसके बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर रविवार को महिला को ऑटो से घर भिजवाया गया। 

बता दें कि ललितपुर के बार थानांतर्गत बरखिरिया गांव निवासी पुनू समेत कई मजदूर नासिक में मजदूरी करते हैं। जाहिर सी बात है लॉकडाउन की वजह से हर जगह काम ठप्प हैं। ऐसे में पैसे की किल्लत के चलते मजदूर अपने-अपने घर लौट रहे हैं। परिवहन सेवाओं पर भी रोक होने की वजह से सभी पैदल ही घर की ओर चल पड़े।

पैदल चलते चलते यूपी और मध्य प्रदेश के बॉर्डर से सटे बालाबेहट पहुंचने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सभी एक पेड़ के नीचे रुक गए। पुनू की पत्नी राजा बेटी को प्रसव पीड़ा होने शुरू हो गई। जिसके चलते नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static