लोकसभा चुनाव 2024:  बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक खत्म, जीत के लिए बीएल संतोष ने दिए ये मंत्र

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 03:39 PM (IST)

लखनऊ: आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने आज प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम एक-एक बूथ पर संगठन का मजबूत कर प्रदेश की 80 सीटों पर कलम खिला सकते है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हारी हुई 16 सीटें हैं जिस पर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। मंथन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद हैं।

PunjabKesari

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी मुख्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतने के लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उन्हें मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बताएं। नये लोगों को संगठन में जोड़े जिससे आने वाले चुनाव में भाजपा की एक बार फिर शानदार जीत के साथ केन्द्र में भाजपा की सरकार बने। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static