लोकसभा चुनाव 2024: सपा ने जारी की 2 उम्मीदवारों की लिस्ट, कुशीनगर से अजय प्रताप को बनाया प्रत्याशी

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 03:58 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने 2 प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप और कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को बनाया प्रत्याशी। 

PunjabKesari

देखें लिस्ट:-
PunjabKesari
बता दें कि सपा ने कौशांबी ने पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया है, जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। वहीं, लोकसभा कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने देवरिया विधानसभा 2022 का चुनाव सपा से ही लड़ा था। वहीं, कुशीनगर से बीजेपी ने विजय दुबे पर दूसरी बार भरोसा जताया है। दुबे साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि, साल 2016 में वो भगवा ब्रिगेड में शामिल हो गए। इसके बाद बीजेपी ने उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दी थी। स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से कुशीनगर की सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। जिस पर अब विराम लग गया है।

ये भी पढ़ें....
- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का दावा, प्रचंड बहुमत के साथ फिर खिलेगा कमल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। उन्होंने ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा दावा किया। पाठक ने बातचीत करते हुए कहा की मुजफ्फरनगर में हुए दंगे को अभी लोग भूले नहीं हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान एक-तरफा चुनाव जीत रहे हैं यहां पर चुनावी लड़ाई में विपक्ष है ही नहीं क्योंकि विपक्ष के कार्यों को जनता अभी भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है तब-तब प्रदेश के लॉयन ऑर्डर को इन लोगों ने डिस्टर्ब किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static