लोकसभा चुनाव 2024: वोटों में सेंध लगाने के लिए तैयार हैं छोटे राजनीतिक दल, जानिए इस बार किस पार्टी का हो सकता है नुकसान?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 04:49 PM (IST)

UP Politics/Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो- शोरों से तैयारियां कर रही हैं। वहीं, छोटी पार्टियां हर बार की तरह बड़ी पार्टियों में सेंधमारी करने के लिए तैयार बैठी हैं। इन छोटे दलों ने हर बार बड़ी पार्टियों के वोट के गणित को बिगाड़ने का ही काम किया है। इस बार देखने होगा कि ये दल किस पार्टी को अपना निशाना बनाकर उसका नुकसान करते हैं।
PunjabKesari
2019 विभिन्न दलों के 9 प्रत्याशियों ने आजमाई थी अपनी किस्मत
दरअसल, हर बार लोकसभा चुनाव में मीरजापुर सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी-अपना दल एस गठबंधन, बसपा, सपा व कांग्रेस के बीच ही लड़ाई होती रही है। अगर लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो विभिन्न दलों के 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से अपना दल एस व भाजपा गठबंधन से अनुप्रिया पटेल ने 591564 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि सपा-बसपा महागठबंधन से रामचरित्र निषाद को सिर्फ 359556 वोट मिले थे।

PunjabKesari

वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी को 91501, भारत प्रभात पार्टी से आदेश त्यागी 7921, राष्ट्रीय समाज पक्ष से दिनेश कुमार पाल 7145, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से राधेश्याम इंसान 14142, सत्य बहुमत पार्टी से अर्चना मिश्र 9206, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से जीरा देवी 8553, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से आशीष कुमार त्रिपाठी को 4024 मत मिले थे।
PunjabKesari
2014 में भी भाजपा-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी ने दर्ज की थी जीत
वहीं, लोकसभा 2014 के चुनाव में भी भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने 436536 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि बसपा की समुंद्रा बिंद 217457 वोट, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी 152666, समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल 108859 वोट मिले थे। इसी प्रकार निर्दल उम्मीदवार अशोक कुमार 11245 और राम सूरत 7944 मत, सम्यक परिवर्तन पार्टी के संतोष कुमार 6811, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सर्वेश दुबे 4304, लोक दल के जित्तू राम रत्ना 4209, भाकपा माले की जीरा भारती 4148, निर्दल डा. करनैल सिंह 3627 वोट हासिल किए थे।

PunjabKesari

इसी क्रम में बहुजन मुक्ति पार्टी के भगवान दास 3324, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आजाद 6762, शिवसेना के शुकचरानंद उर्फ आलू बाबा, 4787, निर्दल देवी 4639, आल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस के विनित सहाय 4548, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के शिवराज साहनी 4405, आम आदमी पार्टी के बृजेश कुमार राय 4318, निर्दल आदेश त्यागी 3300, हिंचलाल 2685, गिरजा शंकर 2663, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी इंसान के राधेश्याम 3238, निर्दल राजाराम 2018 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static