Love Jihad: रातों-रात युवती का धर्मगुरुओं ने करवाया धर्मांतरण, हिन्दू संगठन ने पकड़ा

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 02:37 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही धर्म परिवर्तन के लिए सख्त कानून बना दिया है उसके बावजूद भी आए दिन लव जिहाद के मामले आते रहे है। ऐसा ही ताजा मामला गौतमबुद्ध नगर के कोतवाली 24  से सामने आया है जहां पर सेक्टर 22 के चौड़ा गांव में रातों-रात बिहार की एक महिला को मुस्लिम युवक और धर्मगुरुओं ने धर्मांतरण करवा दिया। वहीं जब इस मामले की जानकारी नोएडा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद को हुई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ​​का आरोप है कि चौड़ा गांव में एक लड़का जिसका नाम नसीम है। यह आगरा का निवासी है। नसीब ने लड़की गुड़िया कुमारी का गलत तरीके से धर्म परिवर्तन करवा कर धर्मांतरण करवा दिया है। उन्होंने कहा कि लड़की बिहार की रहने वाली है। लड़का हिंदू लड़की को हिमाचल से चौड़ा गांव ले आया। यहां पर मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिलकर गलत तरीके से लड़की और लड़के का निकाह करवा दिया। इस मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले 2 साल से लड़का और लड़की घरवालों की मर्जी से साथ रह रहे है। जनवरी महीने से दोनों व्यक्ति चौड़ा गांव में लिव-इन में रह रहे है। धर्म परिवर्तन का अभी कोई प्रमाण नहीं मिला हैं। हिन्दू संगठन द्वारा थाने पर शिकायत दी गई थी। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- ये भी पढ़ें:- हरदोईः देह व्यापार कराने वाले 9 लोगों की 3 करोड़ 25 लाख की सम्पति कुर्क

हरदोईः जिले के अतरौली में अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह के 9 लोगों की 3 करोड़ 25 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस के द्वारा कुर्क किया गया है। अवैध तरीके से अर्जित की गई कुल 30 चल अचल संपत्तियों को ढोल बजाकर कुर्क किया गया है। कुर्की की यह कार्यवाही डीएम के आदेशों के बाद हुई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static