सास-दामाद की Love Story...विरोध में महिलाओं ने खोला मोर्चा, गांव में नहीं मिलेगी पनाह

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 01:26 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ में सास और दामाद की चर्चित लव स्टोरी में अब एक और मुसीबत आ गई है। परिवार के तिरस्कार करने के बाद अब गांव वालों ने भी गांव में रखने से इनकार कर दिया। उन्होंने राहुल और उसकी सास दोनों को ही गांव में न घुसने का ऐलान किया है। गांव की महिलाएं उनके विरोध में उतर आई है और घोषणा की है कि गांव में अब उन्हें कोई पनाह नहीं देगा। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। विवाह की तैयारियां की जा रही थी, लेकिन शादी से एक हफ्ते पहले बेटी की मां अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। दोनों घर में रखे गहने और नकदी भी ले गए। इस घटना के बाद बेटी का बुरा हाल हो गया और पिता तो शर्मसार हो गया। पुलिस को जानकारी दी गई और दोनों की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर बताया कि दोनों अपनी मर्जी से गए थे और अब एक साथ ही रहेंगे। 

गांव में शरण देने से इनकार 
दोनों के सामने आने के बाद परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग हुई। इस दौरान भी राहुल की सास उसके साथ जाने के लिए ही जिद पर अड़ी रही। इसके बाद शुक्रवार शाम उसे राहुल के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद राहुल सपना को लेकर अपने गांव पहुंचा, लेकिन पिता ने उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में पड़ोसी के घर रात बिताई। गांव वालों ने भी दोनों को गांव में न रखने का ऐलान किया। गांव की महिलाओं ने विरोध किया और गांव में पनाह न देने का ऐलान किया। इसके बाद राहुल और सपना दोनों कहीं निकल गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static