प्रेमी युगल के सामने प्रशासन हुआ नतमस्‍तक, गोरखनाथ मंदिर में कराई शादी

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 04:37 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में जिला प्रशासन ने सराहनीय काम किया है। जहां प्रशासन ने बालिग प्रेमी युगल की गोरखपुर मंदिर में भारी सुरक्षा के बीच शादी करवाई। लड़की को उसके परिजनों ने नजरबंद कर रखा था। वहीं लड़की ने 181 हेल्‍पलाइन पर कॉल किया और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद प्रेमी युगल की शादी गोरखपुर मंदिर में कराई गई।
PunjabKesari
सूत्रों के मुताबिक मामला गोला थानाक्षेत्र के चौकड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले 24 साल के विवेक कुमार दूबे और 21 साल की अमूल्‍या जायसवाल का पिछले 2-3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। ये बात जब लड़की के परिजनों को पता चली तो वह इसका विरोध करने लगे, लेकिन प्रेमी युगल ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने घर पर ही उसे बंधक बना लिया। लड़की को घर के बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। जिसके बाद उसने मौका पाकर 181 हेल्‍पलाइन पर कॉल किया और मदद की गुहार लगाई।
PunjabKesari
लड़की की बात सुनकर आशा ज्योति केन्द्र के सदस्य लड़की के घर पहुंचे। यहां उन्होंने युवती से बातचीत की और लड़की को अपने साथ आशा ज्‍योति केन्‍द्र लेकर ले आए। इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी के. विजयेन्‍द्र पाण्डियन को दी गई। जिसके बाद पहल पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लड़के के घरवालों को मनाने की कोशिश की। लड़के घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए। दोनों के बालिग होने के कारण्‍ा शनिवार को उनकी शादी गोरखपुर मंदिर में कराई गई।
PunjabKesari
दूल्‍हन अमूल्‍या जायसवाल ने बताया कि उसे और उसके पति विवेक कुमार दूबे को उसके पिता और परिवारवालों से जान का खतरा है। उसे दो साल तक बंधक बनाकर रखा गया। उसने प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दूल्‍हा विवेक कुमार दूबे का कहना है कि एक गांव और गैर बिरादरी का होने के कारण दोनों के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। 


 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static