Lucknow: रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, तीन बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 10:27 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां आलमबाग की रेलवे कालोनी में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी होने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे है। वहीं, हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया।
यह भी पढ़ेंः आजम खान के घर IT की रेड खत्म; 60 घंटे तक चली कार्रवाई, सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य
बता दें कि यह हादसा राजधानी में एल 60 आनंद नगर आलमबाग की रेलवे कॉलोनी में हुआ। जहां पर अचानक एक मकान की छत तेज आवाज के साथ गिर गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू शुरू किया। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जिनमें सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10), अंश (5) शामिल है।
यह भी पढ़ेंः UP News: पुलिस से 5 लाख ऐंठने की साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार
यह भी पढ़ेंः अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है यूपी: CM योगी
CM योगी ने जताया दुख
हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। वहीं, उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।