Lucknow News: भीषण गर्मी के चलते क्लास 1 से 8वीं तक सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानिए नया टाइम

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 09:27 AM (IST)

Lucknow News: लखनऊ जिला प्रशासन ने गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार लखनऊ के कक्षा 1 से 8 वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला गया है। आदेश में कहा गया है कि आदेश दिनांक 24 अप्रैल 2024 के माध्यम से उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय / मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित कर प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.00 तक सीमित कर दिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए मान्य होंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  इसके अलावा गुरुवार यानी आज (25 अप्रैल) से अगले आदेश तक जनपद लखनऊ में दोपहर के बढ़ते तापमान के देखते हुए विद्यार्थियों के हित में सभी बोर्ड्स के विद्यालयों हेतु कक्षा-12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट स्कूलों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 25 अप्रैल 2024 से अग्रिम आदेशों तक स्कूलों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अधिकतम अपरान्ह 1:00 बजे तक निर्धारित किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग गर्मी से हाल-बेहाल हैं।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के व्यापक हित में लिया गया है। इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी स्कूलों का समय बदल दिया था। विशेष सचिव यतींद्र कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन संस्थानों का समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय धूप में न निकले। अगर धूप में निकलने का जरूरी काम है तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static