लखनऊ विश्वविद्यालय आज मना रहा 102वां स्थापना दिवस, कई नामचीन हस्तियां होंगी शामिल

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 01:34 PM (IST)

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने 102 वर्ष पूरे कर लिए है। आज लखनऊ विश्वविद्यालय अपना 102वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस मनाने से पहले ही प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली है। यहां के छात्र और प्रशासन दोनों ही इस स्थापना दिवस के लिए बड़े उत्साहित है। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली है।

बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने सिर्फ लखनऊ को ही नहीं देश दुनिया को भी अनमोल रत्न दिए है। विश्वविद्यालय आज अपने 102 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस मना रहा है। इस स्थापना दिवस के बारे में कुलपति आलोक राय ने बताया कि एनएएसी में A++ ग्रेड हासिल करने के बाद पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर छात्रों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुलपति ने बताया कि इस साल पहली बार हमने विभिन्न क्षेत्रों से छह उल्लेखनीय पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम दो भागों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले भाग में, विशेष पूर्व छात्र अपनी यात्रा और अनुभव साझा करेंगे और मेहमानों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। जबकि दूसरे हाफ में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगी यह नामचीन हस्तियां
विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और वरिष्ठ पत्रकार शशि शेखर शामिल होंगे। वहीं, विश्वविद्यालय से पढ़ी कई नामचीन हस्तियों जैसे पूर्व छात्रों में रितु राज अवस्थी, न्यायाधीश और भारत के 22वें विधि आयोग की अध्यक्ष, मनु कुमार श्रीवास्तव, महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव; शशि प्रकाश गोयल, यूपी के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव; जयंती प्रसाद, नई दिल्ली के पूर्णकालिक सदस्य और अन्य लोग शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में विदेशी छात्राएं भी दिखाएंगी अपना हुनर
इस कार्यक्रम में नवनिर्मित मालवीय हॉल में विश्वविद्यालय के विदेशी छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसे थियेटर जैसा रूप दिया गया है। सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत एक पूर्व छात्रा रितुपर्णा द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति से होगी। 12 पूर्व और वर्तमान छात्रों का एक समूह 'भारत की सांस्कृतिक विरासत' पर एक नृत्य प्रदर्शन पेश करेगा। साथ ही, एलयू के छात्रों शाज़िया खान और शुजा-उर-रहमान द्वारा 'शतरंज के खिलाड़ी' के एक दृश्य का चित्रण करते हुए दास्तानगोई का मंचन किया जाएगा। ऐसे यह कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static