आश्रम में दरिंदगी: पापी महंत ने महिला की कई बार लूटी आबरू, पति को इस कदर किया मजबूर, इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही पीड़िता

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 02:14 PM (IST)

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला से आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी महंत को जेल भेज दिया है। बता दें कि पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूरा मामला मैनपुरी के कुरावली इलाके का है। महिला के आरोपों के मुताबिक 3 अप्रैल 2023 को महंत अजय दास ने इलाज करने के बहाने उसे फोन करके बुलाया था। फिर आश्रम पर बनी कुटिया में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। विरोध करने पर महंत ने महिला को धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को महंत ने वीडियो  वायरल करने की धमकी देकर फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया था।  

6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को पूरा मामला बताया, तो उसने वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया। फिर वो भी महिला को कुटिया में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला ने आरोप लगाया था कि 27 अगस्त 2024 को पति के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेजे थे। साथ ही पूरे  परिवार को मारने की धमकी दी थी। 

इसके बाद 12 अक्तूबर 2024 को अजय दास और आनंद ने समझौते को लेकर धमकाया था। महिला अपने बेटे के साथ घिरोर से कुरावली रोड पर खिचौली व सोनई के बीच जंगल में पहुंची तो महंत के गुंडों ने उसे कार में डाल लिया था। महंत के गुंडों में उसका गनर रोहित यादव, सहयोगी अनीश उर्फ सचिन यादव व अन्य शामिल थे। 

इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि मुकदमा महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव के विरुद्ध कराया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static