फैजाबाद की चौपाल में महेंद्र नाथ ने सुनी लोगों की समस्याएं, शिकायतें दूर करने का दिया आश्वासन

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 06:56 PM (IST)

फैजाबादः प्रदेश सरकार की चल रही महत्वांकाक्षी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का चौपाल व रात्रि प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में फैजाबाद के अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरेठी में चौपाल लगाया गया। इस जन चौपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने जनता की समस्याएं सुनी।

वहीं अपनी-अपनी समस्या लेकर आए लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को समस्याएं बताई। लोगों ने शौचालय आवास व सडकों को लेकर शिकायत की। साथ ही जनता ने अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं लोगों की समस्या सुनकर उन्होंने जनता को उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

साथ ही उन्होंने जनता को राम मंदिर का वायदा पूरा करने की बात कही। महेंद्र ने कहा कि पार्टी ने हमेशा चुनावी मुद्दे में राम मंदिर को परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए श्रद्धा और आस्था का विषय होने के साथ यह भारत की सांस्कृतिक एकता का भी मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से कानूनी तरीके से भव्य राम मंदिर के निर्माण का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा राम मंदिर का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन जिसके फैसले का सबको इंतजार है। बीजेपी कभी भी अपने विचारों और वायदों से पीछे नहीं हटती है जो भी वायदा किया है वह पूरा किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static