Mainpuri bypoll: स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को बताया डकैत
punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 11:26 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा के गढ़ में पहुंच रहे सपा भाजपा के दिग्गजों के जुबानी वार जारी है। ऐसी में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को डकैत बता दिया। मौर्य ने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पिछड़ों और दलितों के आरक्षण पर डकैती डालने वाली भाजपा का रघुराज सहयोग कर रहे हैं ऐसा जो करता है वह डकैत कहलाता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए करहल अभिषेक यादव के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तथा दलित पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती डालने वाली सरकार बताने का तंज कसा। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को डकैतों का सहयोग करने वाला बताया। उन्होंने कहा जो डकैतों का सहयोग करेगा वह डकैत कहलाएगा। ऐसे में जब रघुराज शाक्य इटावा से सर्वेश शाक्य को चुनाव हरवा सकते हैं तो वह शाक्य समाज के हितैषी कैसे हो गए।
डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर है फेल
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए कहा कि मैनपुरी की जनता डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। आउटपुट और अग्निवीर बनाकर युवाओं का शोषण किया जा रहा है, युवाओं को ठगा गया है सरकारी नौकरी बंद हो गई है। उन्होंने कहा इस सरकार में पूंजी पतियों पर मेहरबानी करके गरीबों को और गरीब बनाया जा रहा है सरकार हवाई अड्डे ट्रेन बंदरगाह सरकारी विभाग सब कुछ बेच रही है।