Manipur Violence: मणिपुर की घटना पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सभ्यता का चीरहरण और संस्कृति का हुआ है पाताल-पतन

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 11:22 AM (IST)

Manipur Violence: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। दरअसल वीडियो में एक समुदाय की 2 महिलाओं को दूसरे समुदाय के लोग निर्वस्त्र कर घुमा रहे है। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब इस मामले के सामने आने के बाद सियासत भी गरमा गई है।

मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन: अखिलेश यादव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर की इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि “मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन। इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने भी मणिपुर हिंसा को लेकर बयान दिया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रामगोपाल यादव ने कहा कि “मणिपुर में जो हुआ है, वो भाजपा की सरकार की वजह से हुआ है। इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पीएम मोदी भाषण तो अच्छे देते हैं लेकिन देश में क्या हो रहा है इस पर नहीं बोलेंगे।

PunjabKesari

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में यह घटना 4 मई को घटी थी। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित महिलाएं लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं और बंधक बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static