मायावती ने प्रयागराज में हुई हत्या पर जताया दुख, बोलीं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे सरकार

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 12:31 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 लोगों की निर्मम हत्या मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने  ट्वीट कर गहर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी सुनिश्चित करे।
 



दरअसल, शुक्रवार की रात में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या अज्ञात बदमाशों ने कर दी। उसके बाद  शव को जलाने की नियत से घर में आग लगा दी। वहीं जब सुबह घर से धुआ निकलने लगा तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस तो घर में शव देखे तो उसके होश उड़ गए।

घटना थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव की है। यहां शुक्रवार रात एक सुबह गांव वालों को घर से धुआं उठा हुआ दिखा। जब कुछ लोग घर में गए तो हत्याकांड का पता चला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव में काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों में राज कुमार यादव (55) उनकी पत्नी कुसुम (50), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल है। वहीं पुलिस को पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है, जो कि काफी दहशत में है। बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. आशंका है कि उन्होंने सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी।  वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके के लिए रवाना हो गया। आनन- फानन में घटना स्थल पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static