राम मंदिर उद्घाटन के दिन मुस्लिम विक्रेता संघ की पहल, 22 जनवरी को लखनऊ में बंद रहेंगी मांस की दुकानें
punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2024 - 03:32 PM (IST)

लखनऊ: राम मंदिर उद्घाटन की तारीख में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मांस बिक्री पर बड़ा फैसला आया है। यहां मांस की दुकानें 22 जनवरी को बंद रहेंगी। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर मीट विक्रेता संघ ने यह फैसला लिया है। लखनऊ के ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के संगठन ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखा है।
आप को बाता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir निर्माण प्रक्रिया को विघ्नों से बचाने के लिए चल रहा वेद पाठ, 22 फरवरी तक रहेगा जारी
Ram Mandir News: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को सभी विघ्न बाधाओं से बचाने के लिए आज अर्थात् देवोत्थानी एकादशी से जन्मभूमि के निकट वेद पाठ चल रहा है। महाराष्ट्र के विद्वान इस पाठ को संपन्न करा रहे हैं। यह पाठ 22 फरवरी तक चलेगा। पांच बटुकों की टोली प्रतिदिन इसे संपन्न कराती रहेगी। इसमें से दो वेदपाठी और तीन याग्निक है। प्रत्येक पंद्रह दिन में टोली बदल जाती है।