मेरठ: शिव पुराण कथा के दौरान बेकाबू हुई भीड़, चार महिला श्रद्धालु भगदड़ में हुई घायल
punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2024 - 02:35 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर शिव कथा के दौरान भगदड़ मच गई। जिसे कई महिला श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परतापुर क्षेत्र के शताब्दी नगर इलाके के सेक्टर 4 में महाशिवपुराण कथा का आयोजन था। कथा को सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान एंट्री गेट पर भगदड़ मच गई। कथावाचक प्रदीप मिश्रा के द्वारा इस कथा को कहा जा रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया घटना स्थल पर सभी अधिकारी मौके पर मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है। कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- दहेज हत्या के दोषी पति और ससुर को आजीवन कारावास, 4 साल पहले हुई विवाहिता की हत्या
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की एक अदालत ने दहेज की खातिर एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति और ससुर को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनायी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि सात मई 2020 को परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतारी गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सरोज यादव नामक महिला की उसके पति गणेश यादव और ससुर उमाशंकर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी।