2019 के चुनावों की तैयारियों को लेकर CM ने की संचालन समिति के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 06:47 PM (IST)

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 के चुनावों की तैयारियों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बेहद महत्वपूर्ण सहारनपुर मंडल में लोकसभा संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। योगी ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे और वह केंद्र और राज्य सरकार को लेकर अपनी सकारात्मक सोच बनाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक के मामले को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से सोचने के बजाए महिला सशक्तिकरण से जोडकर देखे। योगी ने सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच सहारनपुर के टाक प्रशिक्षण केंद्र के स्वर्ण जयंती सभागार में सहारनपुर मंडल की 4 लोकसभा सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर लोकसभा संचालन समिति की बैठक ली।

मुख्यमंत्री ने कैराना लोकसभा उप चुनाव हार के कारणों को न दोहराए जाने के प्रति कार्यकर्ताओं को चेताया। योगी ने करीब 47 मिनट तक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने चारों लोकसभा क्षेत्रों की विधानसभावार समीक्षा की। सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर करीबी नजर रखे और कमी पाए जाने पर उन्हें सीधे अवगत कराए। मुख्यमंत्री ने संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाने पर भी जोर दिया।

बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सहारनपुर के भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, देवबंद के भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह रावत, विधायक देवेद्र निम, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, देवेंद्र निर्वाल, प्रमोद नोटयाल, सहारनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, डा. सुभाष शर्मा, मानवीर पुंडीर, अमित गगनेजा, जसवंत सैनी, चै. राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी को केरल बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए एक दिन के वेतन का 3 लाख 57 हजार 910 रूपए का चेक पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके विशेष सचिव अजय सिंह पूरे समय मौजूद रहे और मीटिंग हाल के पास सुरक्षा के लिहाज से कमिश्नर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक पांडे, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static