दिवाली के दिन भी चलेगी लखनऊ मेट्रो, लेकिन 3 घंटे पहले थम जाएंगे पहिए

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 07:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मेट्रो ने दीपावली के दिन चार नवंबर को प्रदेश की राजधानी में मेट्रो सेवा रात में निर्धारित समय से तीन घंटे पहले बंद करने की जानकारी दी है। मंगलवार को मेट्रो प्रबंधन की ओर से जारी बयान के अनुसार 4 नवंबर को लखनऊ में मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में मेट्रो रेल का परिचालन सुबह 6 बजे से रात दस बजे तक होता है। मगर दीपावली के त्योहार को देखते हुए मेट्रो सेवा को रात में 3 घंटे पहले बंद करने का निर्णय किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ट्रेन सेवा दीपावली के दिन सुबह 6:00 बजे दोनों टर्मिनलों ( चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन) से यथावत शुरू होगी। किंतु उस दिन दोनो टर्मिनल से अंतिम ट्रेन शाम सात बजे रवाना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static