Pilibhit: हिमाचल से नेपाल जा रही मिनी बस खड़े ट्रक में पीछे से घुसी, 22 मजदूर घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 08:32 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर खुटार राजमार्ग पर शनिवार को नेपाली मजदूरों से भरी एक मिनी बस ने पीछे से एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में बस में सवार 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सभी मध्य प्रदेश से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे
पुलिस ने बताया कि घायल श्रमिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लगा रहा। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ये सभी मजदूर हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रहे थे। पूरनपुर कोतवली पुलिस के अनुसार पूरनपुर खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर 730 ग्राम कढेर चौरा में शिवा ढाबा के निकट शुक्रवार रात खराब होने से ट्रक खड़ा था। वहीं इस हादसे में दो नेपाली मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा सभी मजदूर मध्य प्रदेश से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा सड़क पर खड़ा ट्रक शुक्रवार रात खराब हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में इन्हें आई चोटें
अचानक हुए इस हादसे में नरेंद्र साहू, टॉप बहादुर, दुर्गा सिंह टिर, बाहदुर थापा, गोपाल थापा, विजय कुंज, दान बहादुर थापा, पूर्णन बोधो साहू, विष्णु कुंज, निरुपम ढाह, शंकर मुधोई, जगत बहादुर, अस्पताल पहुंचे। शेष नेपाली मजदूर चोट कम होने पर अस्पताल नहीं गए। उन्होंने आस पास के ही क्लीनिक में अपना उपचार करा लिया। कुछ मजदूर दूसरे वाहनों से अपने घर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ लोगों के मामूली रुप से चोटें आई थी। उन्हें घर भेज दिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static