मंत्री संजय निषाद ने OP राजभर पर कसा तंज, बोले- सुबह जलेबी किसी की खाते हैं, शाम को खाना किसी...
punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 11:34 AM (IST)

हरदोई: योगी सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अब मर्यादित भाषा का प्रयोग करें उन्हें उम्मीद है कि उनको सत्ता के साथ रहना चाहिए कब आएंगे यह उन पर है कि कब आएंगे। मंत्री संजय निषाद ने ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जो सलाहकार हैं, वह उन्हें बहकाते हुए कहीं ले जाते हैं। संजय निषाद ने आगे कहा कि ओमप्रकाश सुबह चाय किसी की पीते हैं.. जलेबी किसी दूसरे का खाते हैं… खाना किसी और का खाते हैं… शाम को बतियाने चौथे के पास जाते हैं।
संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ओमप्रकाश राजभर भारतीय जनता पार्टी के पुराने सहयोगी रहे हैं। उनके सहयोग से वह मंत्री बने उस लायक बने की 4 सीटें जीते थे और अभी भी जीते हैं, लेकिन मैं उनसे उम्मीद करता हूं भाषा में सुधार लाए। मर्यादित भाषाओं का प्रयोग करें और लोकतंत्र के मुताबिक समाज के हितों की रक्षा सत्ता कर सकती है। सत्ता सुख दे सकती है सत्ता न्याय कर सकती है और सत्ता के साथ रहकर समाज के लिए कुछ कर सकते हैं।
संजय निषाद इतने पर नहीं रूके उन्होंने सपा-बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो सरकार है, वहीं सबका साथ सबका विकास कर रही है। बीती सरकारों ने सिर्फ अपना विकास किया है। बता दें कि हरदोई में मछुआ समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे संजय निषाद ने मीडिया के रूबरू होते हुए उक्त बातें कहीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे