याेगी से मिलने पहुंचीं मंत्री स्वाति सिंह का अपमान, पुलिसकर्मी ने दिया धक्का!

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 06:11 PM (IST)

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची महिला कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह काे अपमान का सामना करना पड़ा है। सीएम याेगी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षकर्मी ने उन्हें धक्का दे दिया। इतना ही नहीं स्वाति सिंह काे सुरक्षाकर्मियों ने सीएम से मिलने तक नहीं दिया। अपमान से नाराज स्वाति सिंह क्षुब्ध होकर गेस्ट हाउस से जाने लगीं ताे डीएम और एसपी ने बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया आैर वापस लेकर आए।
PunjabKesari
बता दें कि ​प्रतापगढ़​ में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन घंटे तक जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास संबंधित जानकारियां जुटाई। इसके तुरंत बाद याेगी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ​से मुलाकात करने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे।

इस दाैरान योगी से 30 भाजपा पदाधिकारी ही मिल सके बाकी भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया। सीएम से न मिलने देने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के बाहर ही जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static