UP में पिता की हैवानियत! नाबालिग बेटी से एक महीने तक दरिंदगी...नहीं आया ज़रा भी रहम, जहन्नुम बनाई बच्ची की जिंदगी, मासूम की हालत देख कांप गई मां

punjabkesari.in Saturday, Oct 11, 2025 - 04:25 PM (IST)

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने रिश्ते की लाज न रखते हुए अपनी सौतेली बेटी के साथ एक महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर नारखी थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। दुष्कर्म की घटना आगरा से जुड़ी होने के कारण केस ट्रांसयमुना थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।    

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की निवासी तीन बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) की मां को थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राजकुमार चार साल पहले बहलाकर ले गया था। राजकुमार महिला को लेकर आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की बिहार कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। इस दौरान महिला की एक नाबालिग बेटी की शादी भी कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपी राजकुमार, महिला, उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी और बेटा एक साथ आगरा में रह रहे थे। लगभग एक महीने पहले महिला अपने बेटे के साथ नारखी क्षेत्र में अपने गांव वापस आ गई। उसने अपनी बेटी को राजकुमार के पास आगरा में ही छोड़ दिया था। आरोप है कि इस दौरान राजकुमार 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।

कार्रवाई में पुलिस ने की टालमटोल 
नाबालिग पीड़िता ने सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आगरा के ट्रांस यमुना थाना के कई चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। पुलिस ने यह कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया कि अपहरण का मामला नारखी थाने से जुड़ा है, इसलिए मुकदमा वहीं दर्ज होगा। बृहस्पतिवार रात पीड़िता की मां उसे लेकर नारखी थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि चूंकि अपराध आगरा में हुआ है, इसलिए दर्ज मुकदमे को संबंधित थाने को भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static