पारिवारिक कलह बना ''काल'': मां ने 3 बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद को लगाई आग, 2 बच्चियों की दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 12:37 PM (IST)

मिर्जापुर, Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार की सुबह अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद कमरे के अंदर जाकर आग लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालकों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ,लेकिन तब तक तीनों डूब चुके थे। दो बच्चियों की मौत हो गई है, लेकिन बेटे की तलाश जारी है। वहीं मां की भी हालत गंभीर है।
पढ़ें ये भी... Odisha Train Accident: CM योगी ने दुर्घटना पर जताया दुख, प्रभु श्री राम से की घायलों के ठीक होने की कामना
मामला संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव का है। यहां के निवासी अमरजीत का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार की सुबह एक बार फिर विवाद होने पर पत्नी चंदा नाराज हो गई और अपने तीन बच्चों आठ वर्षीय आकाश, दो वर्षीय बेटी कृति व एक वर्षीय बेटी अनु को पास में मौजूद कुएं में ले जाकर बारी-बारी फेंक दिया। इसके बाद खुद कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद करके आग लगा ली। वही उसके तीनो बच्चे कुछ देर में डूब गए। कृति और अनु की मौत हो गई। दोनों के शव ग्रामीणों ने कुएं से निकाल लिए हैं।
पढ़ें ये भी... Odisha Train Accident: मायावती ने ओडिशा ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक, की उच्च स्तरीय जांच की मांग
बड़े बेटे आकाश की तलाश जारी है। वहीं अमरजीत की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। अमरजीत कोल मजदूरी करने का कार्य करता था। ये घटना इलाके में चर्चा में विषय बनी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा

Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की तिथि