बदमाशों के हौसले बुलंद: हेड कांस्टेबल को जमकर पीटा और फिर पिस्टल छीनकर हुए फरार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 03:43 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में कुछ बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को पीट-पीटकर उसकी पिस्टल लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शूरू कर दी है।
PunjabKesari
बता दें कि मामला जिले के गाज़ीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कल देर रात एक हेड कांस्टेबल विनोद सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कल्याणपुर अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो उसकी बाइक एक स्कूटी से टक्करा गई। इसी बात को लेकर स्कूटी सवार बदमाशों ने हेड कांस्टेबल के मारपीट शुरू कर दी और फिर उसकी पिस्टल लेकर फरार हो गए। वहीं, हेड कांस्टेबल की शिकायत पर स्कूटी सवार 3 अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर  आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें......
'ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश..', बदायूं में बोले CM योगी, कहा- 7 साल में UP की तस्वीर बदली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने आज बदायूं पहुंचे। जहां आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। सात साल में यूपी की तस्वीर बदली है। बदायूं में कई विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।  दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static