बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई को बनाया निशाना, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां...पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 02:11 PM (IST)

मऊ: प्रदेश के मऊ जिले में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई पर गोलियां बरसाने लगे। जिसमें उसको कई गोलियां लगी और वह जख्मी होकर जमान पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले को संभान में लेकर छानबीन कर रही है। 

भाजपा नेता के भाई का अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता के भाई को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, भीटी मलिन बस्ती में शुक्रवार सुबह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष भोला चौरसिया का भाई अभिमन्यु (22) अपने घर के बाहर टहल रहा था, तभी मोटर साइकिल सवार पांच बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से अभिमन्यु जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। परिजनों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। 

हमलावर की पुलिस कर रही तलाश
अधिकारियों के मुताबिक, अभिमन्यु को तीन गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) धनंजय मिश्रा और सदर कोतवाल अनिल चंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

अभिमन्यु को दाहिने हाथ में, पंजे और कुल्हे पर गोली लगी
सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभिमन्यु को दाहिने हाथ में, पंजे और कुल्हे पर गोली लगी है। उसका मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मिश्रा ने पीड़ित के हवाले से बताया कि मोहल्ले के पांच लोग मोटरसाइकिल से आए और तीन गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भापजा नेता अभिमन्यु की हालत खतरे से बाहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static