MLC Election 2022: भाजपा के ओमप्रकाश सिंह और आशु यादव निर्विरोध निर्वाचित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 07:57 PM (IST)

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी की जीत का सिलसिला जारी है। विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के जश्न में डूबे कान्हा की नगरी के भाजपाइयों को मंगलवार को एक और खुशखबरी मिली, इसके बाद कार्यकर्त्ता उत्साह से लबरेज हैं। एम.एल.सी. चुनाव में एटा, मथुरा, मैनपुरी स्थानीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रत्याशी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह व आशीष यादव आशु के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा परिवार में खुशी की लहर है।

सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूरण प्रकाश, राजेश चौधरी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, तेजवीर सिंह, रविकांत गर्ग, देवेंद्र शर्मा, ठाकुर पदम सिंह, मुकेश वार्ष्णेय, सुमित शर्मा, संजय लवानिया, दिगबर चौधरी, विवेक चौधरी, मनीषा पाराशर, अनिल चौध, महिपाल सिंह, देवेश पाठक, प्रेम श्रोतीय, पीयूष धनगर, रवि अहेरिया, कन्हैया लाल गोयल,पवन अग्रवाल, गौरव चौधरी, हिमांशु गुप्ता व आदित्य चतुर्वेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। मथुरा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा जिनके नेतृत्व में भाजपा ने मथुरा में ऐतिहासिक जीत पर कहा कि जीतना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में आम जनता जनमानस के लिए खाद पानी स्वास्थ्य लाइट की व्यवस्था की है युवाओं के लिए सरकार नित नई योजना ला रही है भारतीय जनता पार्टी विकास करती है आज की जीत कार्यकर्त्ताओं की जीत है नवनिर्वाचित एम.एल.सी.ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार अब दोबारा से बनी है। विकास के मुद्दे को लेकर जो वायदा करके सरकार बनाई थी उस वायदे को पूरा करते हुए सरकार ने विकास की धारा ही नहीं विकास की गंगा बहा दी है। विश्व पटल पर भारत के नाम को रोशन करने वाले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के कंधे से कंधा मिलाकर जनता के साथ खड़े हैं।

नवनिर्वाचित एम.एल.सी. आशीष यादव आशु ने कहा कि सरकार ने 5 लाख तक का बीमा दवा के लिए मुफ्त दिया है। बिजली बिल, गैस कनैक्शन इत्यादि तमाम घरेलू संसाधन जो घरेलू उपयोग की जाती है उस पर भी चिंता करके जनमानस का सहयोग किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static