मोदी व योगी सरकार गांव,गरीब और किसान विरोधी है: अजित सिंह

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 06:29 PM (IST)

बुलंदशहर: राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गांव, गरीब और किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी अपने मन की बात तो कहते हैं लेकिन देश के लोगों की मन की बात नहीं सुनते।  सिंह ने प्रदर्शनी मैदान में आयोजित ‘‘किसान बचाओ महापंचायत'' को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बगैर तैयारी के नोटबंदी की और जीएसटी को लागू कर दिया,जिसका खामियाजा अब भी जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि करोना संक्रमण के नाम पर देश में लॉकडाउन लागू कर दिया ,जिसके चलते अर्थव्यवस्था चौपट कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा काले धन को समाप्त करने की बात करती है, लेकिन खुद काले धन के संरक्षक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के वायदे को जुमला बताते हुए कहा कि हाल में लागू तीनों कृषि अध्यादेश गांव किसान विरोधी हैं, इससे किसान बर्बाद हो जाएगा।        रालोद अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो रही है। यहां गुंडा एवं जंगलराज कायम है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की आलोचना करते हुए कहा कि यदि यही हालत रही तो देश की आधी आबादी गरीबी की रेखा से नीचे आ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static