प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बनाए बड़े-बड़े रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 12:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने ट्वीटकर तंज कसते हुए कहा कि मोदी  सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है। सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार बेच रही है। महंगाई चरम पर है पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा भाजपा सरकार ने बढ‍़ाए हैं। उन्होंने कहा आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
PunjabKesari
बता दें कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई और पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रतिज्ञाओं के जरिये प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, संविदा कर्मियों और कोरोना की मार से आर्थिक रूप से तबाह हुए परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static