विवादित ऑडियो वायरल होने के बाद अबुल कासिम ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर किया गया पेश
punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 01:14 PM (IST)

सहारनपुर: हनुमान जयंती पर दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक विश्वविद्यालय दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ़्ती अबुल कासिम नोमानी का एक विवादित ऑडियो शोसल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष के लोगों को भड़का रहे है। जिसे लेकर प्रदेश में उनकी खुब अलोचना हो रही है। जब उनके बयान पर विवाद बड़ा तो उन्होंने इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा मेरे बयान को मीडिया ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने इस मामले में अपने ट्विटर हैंडल से सफाई में एक पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि दारुल उलूम देश में शांति और भाईचारे का पैगाम देता है।
बता दें कि देवबंद में इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के चांसलर मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी का एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दौरान निकले शोभा यात्रा में हुई हिंसा पर पर जारी किया था। वायरल ऑडियो में नोमानी मुसलमानों को भड़काते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने मुसलमानों को भड़काते हुए कहा कि छत पर छाड़कर नारा-ए-तकबीर बोलने कुछ नहीं होगा। मुसलमानों को बुजदिली का रास्ता छोड़ने और समझदारी से हालात का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ऑडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जानमाल पर आंच आए तो छत पर चढ़कर सिर्फ नारा-ए-तकबीर बुलंद न करें। पूरी ताकत से परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की