मानसून की सक्रियता बरकरार, UP के अनेक हिस्सों में हुई बारिश

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 05:49 PM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की सक्रियता बनी हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में जमकर बारिश हुई। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक सूबे में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। 

इस दौरान निघायन में सबसे ज्यादा 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके आलावा 24 नगीना में 12, बर्डघाट में 11, शारदानगर में 10, रायरेली तथा पूरनपुर में 9-9 , फतेहपुर और पीलभीत में 7-7, अकबरपुर, बस्ती और मुरादाबाद में 6-6, रामनगर, धामपुर तथा रामपुर में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा हुई ।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई इस बारिश से मौसम सुहावना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है। मौसम का यह रुख अगले दो दिन तक बने रहने की सम्भावना है।         

इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में खतरे के निशान के ऊपर बना हुआ है। शारदा नदी भी पलियाकलां में अब लाल चिह्न से ऊपर बह रही है। वहीं, शारदानगर में इसका जलस्तर खतरे के निशान के पास बना हुआ है।  

इसके अलावा गंगा नदी का जलस्तर नरौरा (बुलंदशहर), फतेहगढ़, गुमटिया (कन्नौज), अंकिनघाट (कानपुर देहात) और कानपुर में खतरे के निशान के नजदीक बना हुआ है। यमुना नदी का जलस्तर प्रयागघाट (मथुरा) में, सई नदी का रायबरेली में, राप्ती नदी का जलस्तर बलरामपुर और बांसी (सिद्धार्थनगर), क्वानो नदी चंद्रदीपघाट (गोण्डा) में लाल चिह्न के करीब है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static