बकरे में चांद का निशान बना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय, कीमत जान रह जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 11:50 AM (IST)

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ में आगामी बकरीद के त्योहार को लेकर बकरों की खरीददारी बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे है। वहीं क्षेत्र के बहपुर गांव में एक बकरे में चांद बना होने से लोगों ने करोड़ों रुपए की बोली लगा दी। लेकिन इसके बाद भी मालिक ने बकरा नहीं बेंचा। यह बात गांव में आग की तरह फैली हुई है।
जानकारी मुताबिक आगामी 1 अगस्त को बकरीद का पर्व है। बकरीद के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोग बकरा आदि की कुर्बानियां कराते है। शनिवार और रविवार की बंदी होने से मुस्लिम समुदाय के लोग ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बकरा खरीद रहे है। वहीं राठ क्षेत्र से 10 किमी दूर बहपुर गांव में एक बकरे में चांद का निशान बना होने से लोगों ने उसकी बोली एक करोड़ तक लगा दी है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि जब इस बारे में बहपुर पहुंचकर बकरा मालिक से बात की गई तो उसने बताया कि उसके बकरे में चांद बना हुआ है। जिसे लेने के लिए कानपुर और राठ से लोग आए हुए थे। बकरा मालिक ने बताया कि कानुपर के लोगों ने बकरे की कीमत एक करोड़ 60 लाख लगा दी थी और राठ के लोगों ने एक करोड़ 50 लाख की बोली लगाई थी। लेकिन उसने बकरा नहीं बेंचा।